आदित्यपुर: मॉल में खरीदारी करने आयी महिलाओं के साथ युवक ने की मारपीट, थाना प्रभारी ने युवक को लिया हिरासत में

 

Adityapur: आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत शेर-ए-पंजाब चौक स्थित वी मार्ट मॉल के पार्किंग एरिया में शुक्रवार रात खरीदारी करने आई महिलाओं के साथ स्थानीय एक युवक द्वारा मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया. जिसके बाद फौरन जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे आदित्यपुर थाना प्रभारी राजन कुमार ने युवक को हिरासत में लेते हुए मामला शांत कराया.

 

घटना शुक्रवार रात तकरीबन 9:00 बजे की है. बताया जाता है कि हरिओम नगर कि रहने वाली महिलाएं अपने घर के एक पुरुष के साथ मॉल में खरीदारी करने आई थी. इस बीच पार्किंग एरिया में गाड़ी खड़ी करने को लेकर महिलाओं की युवक से कहासुनी हो गई. जिसके बाद उग्र युवक ने महिलाओं के साथ हाथापाई करते हुए उनके साथ आए पुरुष के साथ भी मारपीट की घटना को अंजाम दिया. विवाद बढ़ता देख स्थानीय लोगों द्वारा आदित्यपुर थाना प्रभारी राजन कुमार को फौरन घटना की सूचना दी गई. जिसके बाद मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी ने युवक को हिरासत में लेकर मामला शांत कराया. बताया जाता है मारपीट करने वाला युवक माझी टोला का रहने वाला है. पूरे घटनाक्रम में वी मार्ट मॉल के कर्मचारी मुख दर्शक बन घटना देखते रहे.

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *