आदित्यपुर: इंडस्ट्रियल एरिया फेज 1से बाइक चुराते एक धराया , पुलिस कर रही पूछताछ

Adityapur: आरआईटी थाना क्षेत्र अंतर्गत आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र फेज 1, प्लाट B15  के पास से पुलिस ने पार्किंग एरिया में खड़े बाइक चुराते एक युवक को रंगे हाथों धर दबोचा है.
प्राप्त जानकारी के अनुसार औद्योगिक क्षेत्र फेज 1 प्लॉट संख्या B15 के पास स्थित कंपनी के पार्किंग में खड़े मोटरसाइकिल को एक युवक द्वारा चुराए जाने का प्रयास किया जा रहा था. जिसे सुरक्षाकर्मियों ने देखा और खदेड़ कर पकड़ लिया. बाद में स्थानीय आरआईटी पुलिस को भी मामले की जानकारी दी गई. बाद में मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में लिया है और मामले की जांच कर रही है.

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *