गम्हरिया: श्मशान काली मंदिर से सटे जमीन पर कंपनी निर्माण का ग्रामीणों ने विरोध कर रुकवाया काम

Adityapur: गम्हरिया बीको मोड़ के पास स्थित श्मशान काली मंदिर से सटे जमीन को जियाडा द्वारा स्थानीय उद्योग को आवंटित करने के विरोध में स्थानीय ग्रामीणों ने बुधवार को विरोध प्रदर्शन करते हुए कंपनी के चहारदीवारी निर्माण पर रोक लगा दिया.

स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि उक्त जमीन श्मशान काली मंदिर से सटा जिसमें वर्षों से लोग शव दफनाते हैं. जिस पर कंपनी का कब्जा नहीं होना चाहिए .बताया जाता है कि नजदीक में ही स्थित एक कंपनी को उक्त जमीन जियाडा द्वारा आवंटित किया गया है. ग्रामीणों का कहना है कि मंदिर से सटे जमीन में किसी प्रकार का निर्माण कार्य नहीं होने दिया जाएगा. ग्रामीणों द्वारा विरोध करने के बाद कंपनी द्वारा किए जा रहे चारदीवारी निर्माण को तत्काल रोक दिया गया है. इस मौके पर बजरंग अखाड़ा समिति के सदस्य और स्थानीय ग्रामीण बड़ी संख्या में मौजूद थे.

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *