सरायकेला: चालक के सूझबूझ से कोयला लदा ट्रक आग लगने से बचा 

चांडिल : चौका थाना क्षेत्र के चौका मोड़ पर एक कोयला लदे ट्रक के इंजन में अचानक धुंआ निकलने से अफरा तफरी मच गयीं .चालक के सुजबुझ से ट्रक में आग लगने से बचा लिया गया।
जानकारी के अनुसार ट्रक टाटा से रांची की ओर जा रही थी।उसी दौरन ट्रक का इंजन गरम हो गया जिससे इंजन से धुंआ निकलने लगा।चालक ने इंजन गरम होने की अनुभव होते ही ट्रक को खड़ी कर दिया।ट्रक में धुंआ निकलते देखकर आस-पास के लोग पहुंचे तथा इंजन में पानी डालकर ट्रक को आग लगने से बचा लिया।सूचना पर चौका पुलिस भी पहुँच मामले का छानबीन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *