गम्हरिया और चांडिल बाजार में एटीएम चोरी प्रयास घटना में समानता, CCTV. फुटेज के साथ जांच में जुटी पुलिस

Saraikela: आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गम्हरिया बोलयडीह रोड स्थित एचडीएफसी बैंक एटीएम में विगत 17 नवंबर को हुए चोरी प्रयास मामले की समानता गुरुवार सुबह चांडिल बाजार स्थित एक्सिस बैंक एटीएम चोरी प्रयास से है. कयास लगाए जा रहे हैं कि जिस गिरोह ने गम्हरिया के एटीएम में छेड़छाड़ की घटना को अंजाम दिया था. वही गिरोह चांडिल में भी शामिल है. पुलिस दोनों मामलों के समानता के आधार पर तफ्तीश में जुट गई है

एटीएम में चोरी की नीयत से घुसे चोर ने एक कैमरे पर ब्लैक स्प्रे तो कर दिया. लेकिन पहुंच से दूर दूसरे कैमरे में उसकी तस्वीर कैद हो गई जिस आधार पर पुलिस जांच में जुट गई है. वहीं पुलिस ने एटीएम के पास से गैस कटर बरामद किया है बता दें कि गम्हरिया में भी एटीएम चोरों ने गैस कटर द्वारा एटीएम मशीन को काटकर क्या निकालने का प्रयास किया था जिसमें वे विफल रहे थे.

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *