आदित्यपुर पुलिस ने 300 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ दो तस्करों को किया गिरफ्तार

आदित्यपुर पुलिस ने ब्राउन शुगर खरीद बिक्री करते दो तस्करों को 300 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया है.

मामले के संबंध में जानकारी देते हुए थाना प्रभारी राजन कुमार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना प्राप्त हुई की मुस्लिम बस्ती के रहने वाले वकील अंसारी और जमशेदपुर विद्यापति नगर के रहने वाले राजकुमार लोहरा ब्राउन शुगर की खरीद बिक्री के धंधे में संलिप्त हैं. जिसके आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों को धर दबोचा. इनके पास से पुलिस ने 300 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद किया है। थाना प्रभारी ने बताया कि एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *