चांडिल: शहरबेड़ा में असामाजिक तत्वों ने बजरंगबली मूर्ति क्षतिग्रस्त कर चबूतरा निर्माण को तोड़ा , हिंदूवादी संगठनों में आक्रोश

Saraikela: चांडिल थाना क्षेत्र अंतर्गत दलमा से सटे शहरबेड़ा में दलमा बजरंग दल द्वारा स्थापित किए गए बजरंगबली के मूर्ति को बीती रात असामाजिक तत्वों ने क्षतिग्रस्त करते हुए चबूतरा निर्माण को तोड़ दिया. इससे हिंदूवादी संगठनों में आक्रोश व्याप्त है.
मनोज कुमार ,अध्यक्ष मानगो, विहिप
मामले को लेकर आक्रोशित विश्व हिंदू परिषद के लोग मौके पर पहुंचे और प्रशासन से मामले की जांच के साथ कड़ी कार्रवाई की मांग की है. बताया जाता है कि एक दिन पूर्व ही दलमा बजरंग दल द्वारा दलमा से सटे शहरबेड़ा चौक पर मंदिर निर्माण हेतु मूर्ति स्थापित कर चबूतरा बनाया गया था. मामले को लेकर मौके पर पहुंचे विश्व हिंदू परिषद अध्यक्ष मनोज कुमार ने मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए आक्रोश जाहिर किया है .इन्होंने बताया कि पूरे घटना से चांडिल थाना और चांडिल अनुमंडल पदाधिकारी को अवगत कराते हुए कार्रवाई की मांग की जाएगी। इन्होंने बताया कि जब तक मंदिर का पूर्ण नर्माण नहीं होता है तब तक प्रशासन से सुरक्षा बहाल किए जाने की भी मांग की जाएगी. मौके पर विश्व हिंदू परिषद समेत अन्य हिंदूवादी संगठन के लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *