राजनगर  हादसा:  UPADTE: पिकअप वैन पलटने से महिला समेत 3 तीन मजदूर की मौत, 8 गंभीर रूप से घायल, सभी एमजीएम रेफर

Saraikela: सरायकेला जिला अंतर्गत राजनगर थाना क्षेत्र के लेकड़ा कोचा चाईबासा- राजनगर मार्ग पर गुरुवार सुबह एक पिकअप वैन पलटने से वैन में सवार महिला दो मजदूरों की मौके पर मौत हो गई है। जबकि वैन में सवार 8 मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए सभी घायलों को बेहतर इलाज के लिए जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल रेफर किया गया है घायल हैं।
पिकअप वैन में महिला मजदूर समेत 3 लोगों की मौत से सड़क पर कोहराम मच गया। बताया जाता है कि पिकअप वैन में 20 से अधिक लोग सवार थे। घटना के बाद राजनगर पुलिस द्वारा गंभीर रूप से घायलों को जमशेदपुर एमजीएम रेफर किया गया है। जबकि अन्य का इलाज राजनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है। इधर घटना में घायल कुछ मजदूरों की स्थिति गंभीर बनी हुई है। घटना के बाद राजनगर थाना प्रभारी चंदन कुमार मौके पर पहुंचे हैं और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजवाया हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंचे हैं। इधर विधायक प्रतिनिधि सनद आचार्य ने सभी घायलों को एंबुलेंस बुलाकर अस्पताल भिजवाया है। मृतकों की पहचान की जा रही है। बताया जाता है कि पिकअप वैन में सभी मजदूर सवार होकर ढलाई कार्य के लिए जा रहे थे तभी यह हादसा हुआ

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *