डॉ0 अजय पर हमला भाजपा के द्वेष भरी राजनीति का परिचायक : शैलेश पांडेय

Adityapur: झारखंड प्रदेश कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस के अध्यक्ष शैलेश पांडेय ने त्रिपुरा में मोटरसाइकिल रैली के दौरान किए गए अंधाधुंध फायरिंग की  घटना की निंदा करते हुए इसे भाजपा के द्वेष भरी राजनीति का परिचायक बताया है। उन्होंने कहा भाजपा जिस प्रकार सत्ता के नशे में चुर होकर कांग्रेसी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं पर प्रहार कर रही है, जनता इसका जवाब भाजपा के अभिमान का 2024 में अंत करके देगी।
विदित है कि उक्त रैली में प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी एवं जमशेदपुर के पूर्व सांसद डॉ0 अजय कुमार भी शामिल थे। बताया कि त्रिपुरा में आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस पार्टी जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूती प्रदान करने में जुट चुकी है। डॉ0 अजय कुमार भी दिन रात त्रिपुरा में संगठन को सशक्त बनाने के कवायद में लगे हुए हैं। इसी के तहत बुधवार को वहां मोटरसाइकिल रैली निकाली गई थी। इसी दैरान बुधवार की शाम भाजपाई उपद्रवियों ने राज्य सरकार के मंत्री सुशांत चौधरी की मौजूदगी में रैली पर अंधाधुंध पत्थरबाजी कर दी जिसमे डॉ0 अजय कुमार को भी चोटें आई हैं।

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

आदित्यपुर में जियाडा का 'यू-टर्न

Adityapur: जियाडा का ‘यू-टर्न’: 24 घंटे का अल्टीमेटम देने के डेढ़ महीने बाद भी पम्मी धर्मकांटा पर मेहरबान प्रशासन, चालक की मौत के बाद नापी में पकड़ा था 2000 वर्ग फुट अवैध कब्जा; अब उपनिदेशक बोले—’जांच में अतिक्रमण नहीं मिला’