गम्हरिया: दिवंगत भाजपा नेता के घर पहुंचे केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा परिजनों को बंधाया ढांढस

गम्हरिया: दिवंगत भाजपा नेता गणेश महतो के असामयिक निधन पर शोक जताने केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा गुरुवार को गम्हरिया स्थित उनके आवास पहुंचे. जहां परिजनों से मिलकर केंद्रीय मंत्री ने ढांढस बंधाया।

इस मौके पर केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि स्वर्गीय गणेश महतो पार्टी के सच्चे और कर्मठ सिपाही के तौर पर हमेशा सक्रिय रहते थे। पार्टी क्रियाकलापों को आगे बढ़ाने मे इनका अतुलनीय योगदान है। श्री मुंडा ने कहा कि सांसद प्रतिनिधि के कार्यों को भी उन्होंने बखूबी निभाया है। इनके असामयिक निधन से पार्टी को अपूरणीय क्षति है। जिसकी भरपाई निकट भविष्य में कर पाना संभव नहीं है। इस मौके पर श्री मुंडा के साथ भाजपा नेता विमल सोनार, जॉनी केडिया, भगवान सिंह, अजीत सिंह ,श्याम महतो ,लक्ष्मण टुडू, मनोरंजन सिंह, समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *