chaibasa ied blast : सर्च ऑपरेशन के दौरान आईईडी ब्लास्ट, कोबरा का 1 जवान घायल

चाईबासा:- नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे हैं सर्च ऑपरेशन के दौरान पश्चिम सिंहभूम जिले के टोंटो थाना क्षेत्र अंतर्गत तुम्बाहाका बीहड़ जंगल मे एक आईडी ब्लास्ट हुआ है. जिसमें कोबरा के 1 जवान घायल हुए हैं घायल जवान को बेहतर इलाज के लिए हेलीकॉप्टर से रांची भेजा जा रहा है. इस संबंध में पश्चिम सिंहभूम पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने पुष्टि की है.

बता दें कि पश्चिम सिंहभूम जिले अंतर्गत कोल्हान के जंगलों में भाकपा माओवादी हार्डकोर नक्सली एक करोड़ के इनामी पोलित ब्यूरो सदस्य मिसिर बेसरा उर्फ भाष्कर एवं एक करोड़ रुपये के इनामी केन्द्रीय कमेटी सदस्य पतिराम माझी उर्फ अनल, 15 लाख रुपये के इनामी मेहनत उर्फ मोछू समेत अन्य नक्सलियों के होने की खबर पुलिस को मिली है तभी से चाईबासा पुलिस, सीआरपीएफ, कोबरा और झारखंड जगुआर के जवान लगातार नक्सलियों के खिलाफ सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं. पुलिस जवानों को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से नक्सलियों ने जंगलों के कई जगहों पर लैंडमाइंस बिछा रखा है इसी दौरान नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे सर्च ऑपरेशन में कई लैंडमाइंस पुलिस ने बरामद भी किए हैं और कई आईडी की चपेट में आने से कई पुलिस जवान घायल भी हुए हैं.

बता दें कि इसी माह तुम्बाहाका के बीहड़ जंगल में विगत 11 जनवरी को 6 जवान आईईडी की चपेट में आने से घायल हो गए थे और उसके ठीक दूसरे दिन 12 जनवरी को इसी इलाके में 3 जवान आईईडी ब्लास्ट में घायल हो गये थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

वार्ड 17

Adityapur News Ward17: आदित्यपुर नगर निगम: वार्ड 17 में बिरेंद्र यादव ने झोंकी ताकत, सहपाठियों और मातृशक्ति ने संभाला मोर्चा ​‘साइकिल पंप’ संग घर-घर दस्तक; कचरा, नाली और पानी की समस्या के समाधान का दिया ठोस रोडमैप