सरायकेला: ओवरटेकिंग में ट्रक – ट्रेलर की ज़ोरदार टक्कर

Sraikela: सरायकेला थाना क्षेत्र के दुगनी कोल डीपी भारत पैट्रोलियम पंप के सामने बीते रात तकरीबन 11:00 बजे ट्रक और टेलर के बीच जोरदार टक्कर हुई जिसमें टेलर पर सवार चालक और खलासी घायल हो गए।

घटना के संबंध में बताया जाता है कि रात 11:00 बजे ट्रेलर टाटा से चाईबासा माल लोड कर जा रहा था। इस बीच पेट्रोल पंप के पास ओवरटेकिंग के दौरान ट्रक से जोरदार टक्कर हुई ।जिसमें ट्रेलर का केबिन क्षतिग्रस्त हो गया और केबिन में बैठे चालक और खलासी घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों द्वारा एंबुलेंस को तत्काल सूचित किया गया लेकिन काफी समय बीतने के बाद भी एंबुलेंस नहीं पहुंचा। बाद में सरायकेला पुलिस को सूचित किया गया जिसके बाद स्थानीय लोगों के प्रयास से ट्रेलर के केबिन में फंसे चालक और खलासी को सकुशल बाहर निकाला गया। वही इस दुर्घटना में ट्रक चालक आंशिक रूप से घायल हुआ।

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *