भाजपा विधायक बाबूलाल मरांडी पद का ख्याल कर दे इस्तीफा: फुलकान्त झा

गम्हरिया: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता फुलकान्त झा ने भाजपा विधायक बाबूलाल मरांडी से अपनी मर्यादा व प्रतिष्ठा का ख्याल कर इस्तीफा देने की मांग किया है।
उन्होंने कहा कि जिस दल से चुनाव लड़कर वे विधायक बने उस दल के दो अन्य विधायकों ने भी उनका साथ छोड़ दिया। फिर अपनी साख बचाने के लिए भाजपा में शामिल हुए। अब किस अधिकार के तहत वे विपक्षी दल के नेता होने की दावेदारी कर रहे हैं। राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री होने के नाते उनकी एक अलग पहचान और गरिमा है। उस गरिमा का ख्याल भी उन्हें रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि अलग झारखंड राज्य के निर्माण में जिन्होंने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई उनके हाथ मे अभी राज्य का बागडोर है। पूर्व मुख्यमंत्री मरांडी को उनके समर्थन में आगे आना चाहिए ना कि पद के लिए खुद की प्रतिष्ठा दांव पर लगानी चाहिए। झा ने कहा कि ‘अबुआ देश अबुआ राज, फिर क्यों है बाबूलाल को एतराज’।

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *