Saraikela suside : सीनी रेलवे में कार्यरत रेलवे कर्मी ने की खुदकुशी, पत्नी से तलाक के बाद था तनाव में

सरायकेला: सरायकेला थाना क्षेत्र अंतर्गत टेंटोपोसी निवासी 29 साल के रेलकर्मी शिवचरण महतो का शव पुलिस ने नदी किनारे जंगल के पेड़ से झूलता हुआ बरामद किया है ।मृतक कल दोपहर नदी में नहाने गया था जिसके बाद से वह लापता था।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सीनी रेलवे में कार्यरत शिवचरण महतो रविवार दोपहर टेंटोपोसी नदी में नहाने गया था ।इसके बाद काफी देर बीतने पर भी वह घर नहीं लौटा। इधर नदी किनारे पेड़ पर स्थानीय लोगों द्वारा शव झूलता देखा गया।जिसके बाद  सरायकेला पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहले सदर अस्पताल भेजा है जहां से जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल में मृत रेलकर्मी का मेडिकल बोर्ड गठन कर पोस्टमार्टम किया जाएगा ।बताया जाता है कि 5 फरवरी को मृतक रेलकर्मी का अपनी पत्नी से तलाक हुआ था। जिसके बाद से वह तनावग्रस्त चल रहा था। नतीजतन उसने यह कदम उठाया है। इधर पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई प्रारंभ कर दी है।

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रवीण सेवा संस्थान

Adityapur: प्रवीण सेवा संस्थान के 6 वे रक्तदान शिविर में 1078 यूनिट रक्त संग्रह, रक्तदाताओ का डिप्टी मेयर अंकुर सिंह ने जताया आभार, हौसला बढ़ाने पहुंचे प्रो. कालीपद सोरेन, कहा— ‘रक्तदान ही मानवता की सबसे बड़ी सेवा’

फ्रेंडशिप डे पर जमशेदपुर में उमड़ा जनसैलाब

Adityapur: फ्रेंडशिप डे पर स्व. प्रवीण सिंह की याद में आयोजित 6ठे रक्तदान शिविर में उमड़ा जनसैलाब, 1000 यूनिट रक्त संग्रह के लक्ष्य के साथ हुआ आयोजन, पूर्व राज्यपाल रघुवर दास, अर्जुन मुंडा, बन्ना गुप्ता व सरयू राय समेत कई दिग्गजों ने की शिरकत