Attempting to Rape an 8-year-old minor girl – 8 वर्षीय नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म का प्रयास, युवक गिरफ्तार

Chaibasa :- पश्चिमी सिंहभूम जिले के पांड्राशाली ओपी क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में एक 8 साल की नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया गया. घटना बुधवार की बताई जा रही है, जिसे लेकर उसके परिजनों ने पांड्राशाली ओपी थाना में मामला दर्ज कराया है. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है.

Saraikela-Sini Crime News: फुटबॉल खेल मेला देख लौट रहे तीन आरोपियों ने दो नाबालिग के साथ किया दुष्कर्म, धराए एक आरोपी की जमकर पिटाई

जानकारी अनुसार आरोपी युवक पांड्राशाली ओपी क्षेत्र के बानामगुटू गांव निवासी राकेश रौशन हेम्ब्रम उम्र 31 वर्ष है. आरोपी युवक बुधवार की दोपहर में अपने गांव गिंडीमुंडी आया था. उसी दौरान बच्ची को अकेले घूमते देखा और युवक ने बच्ची को पैसा देने का प्रलोभन देकर मोटरसाइकिल में बैठा कर गांव के समीप स्थित एक जंगल में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया. जिसके बाद बच्ची को सड़क किनारे छोड़ भाग गया, बच्ची सड़क किनारे रो रही थी. इसी दौरान गांव के ही महिलाओं ने बच्ची को रोते देख उसे रोने का कारण पूछा तो बच्ची ने पूरी जानकारी दी. जिसके बाद महिलाओं ने बच्ची को गांव पहुंचा कर ग्रामीणों को सारी जानकारी दी. बच्ची के परिजनों एवं ग्रामीणों ने थाने में मामला दर्ज करने का निर्णय लेते हुए थाने पहुंचे और घटना की पूरी जानकारी थाना प्रभारी को दी. थाना प्रभारी ने पीड़िता के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर लिया. जिसके बाद पुलिस युवक की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी तेज की. पुलिस आरोपी युवक को गांव से ही गिरफ्तार कर लिया.

सदर एसडीपीओ दिलीप खालको ने बताया कि पीड़िता का बयान लेकर मामला दर्ज कर लिया गया है. पीड़ित के साथ दुष्कर्म नही हुआ है, दुष्कर्म का प्रयास किया गया है, आरोपी युवक की गिरफ्तारी कर ली गई है अन्य प्रक्रिया पूरी कर युवक को जेल भेजा जा रहा है.

http://चाईबासा : नाबालिक बच्ची से जबरदस्ती दुष्कर्म करने के वाले आरोपी को न्यायालय ने सुनाई 10 साल की कठोर कारावास की सजा, जुर्माना भी लगाया

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *