मोटरयान निरीक्षकों की नियुक्ति पर विधानसभा अध्यक्ष ने की बैठक, सरकारी आश्वासन समिति सभापति दीपक बिरुवा भी रहे मौजूद

Ranchi:- झारखंड विधानसभा माननीय अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो की अध्यक्षता में झारखंड विधानसभा सरकारी आश्वासन समिति की बैठक गुरुवार को विधानसभा अध्यक्ष के सभाकक्ष में हुई.

 

बैठक में विधायक सह सरकारी आश्वासन समिति झारखंड विधानसभा सभापति दीपक बिरुवा की मौजूदगी में मोटरयान निरीक्षकों की नियुक्ति पर परिवहन विभाग के अधिकारियों साथ अहम बिंदुओं पर विमर्श किया गया. वहीं विधायक स्टीफन मरांडी और विधायक ग्लेन जोसेफ गालस्टेन द्वारा ध्यानाकर्षण प्रस्ताव पर पलास्थली रेलवे स्टेशन को पुनः चालू कराने पर आसनसोल डीआरएम के साथ विचार विमर्श किया गया.

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *