Adityapur Women’s Day : न्यू कॉलोनी उच्च विद्यालय में मना महिला दिवस कार्यक्रम

आदित्यपुर: उत्क्रमित उच्च विद्यालय न्यू कॉलोनी आदित्यपुर में इनरव्हील क्लब जेस्ट के द्वारा महिला दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया ।कार्यक्रम में अध्यक्ष श्रीमती निशा गडिआ के द्वारा बालिकाओं के स्वास्थ्य एवं शिक्षा के बारे में जोर दिए तथा स्वस्थ रहने के टिप्स दिया गया।

योगा टीचर रितु  के द्वारा विद्यार्थियों को एवं स्वच्छता एवं स्वस्थ रहने की कुछ कारगर विधि बताई।  प्रधानाध्यापिका संध्या प्रधान ने इनरव्हील के अध्यक्ष एवं सभी सदस्यों को श्रुति चिन्ह भेंट की तथा विद्यालय एवं विद्यार्थियों का विकास में योगदान के लिए आभार व्यक्त की। इनरव्हील क्लब के प्रीति, सुनीता ,जसविंदर, मधु, विद्यालय की शिक्षिका गीता, रजनी, अनीमा, अमिता, पूजा आदि उपस्थित थे ।बाल संसद के विद्यार्थी इस प्रकार का आयोजन आयोजन को व्यक्तित्व विकास में लाभदायक सिद्ध होगी यह आशा व्यक्त की है।

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *