Adityapur Holi Milan: चंद्रवंशी समाज विकास समिति का पारिवारिक होली मिलन आयोजित

आदित्यपुर: चंद्रवंशी विकास समिति सरायकेला- खरसावां जिला कमेटी का परिवारिक होली मिलन समारोह रविवार को आदित्यपुर स्थित रेलवे इंस्टिट्यूट में आयोजित किया गया. जिसमें बड़ी संख्या में चंद्रवंशी समाज के लोग शामिल हुए.
होली मिलन समारोह मनाते चंद्रवंशी समाज के लोग
होली मिलन समारोह मनाते चंद्रवंशी समाज के लोग
होली मिलन समारोह कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित कर की गई. इस मौके पर मुख्य रूप से संरक्षक डॉ ज्योति कुमार सिंह ,गजाधर प्रसाद, सुनील कुमार, सुरेश सिंह, देवघर प्रसाद ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम का शुभारंभ किया. इस मौके पर पारंपारिक फगुआ गीत की भी प्रस्तुति स्थानीय कलाकारों द्वारा दी गई. होली मिलन समारोह में पर्व सचिव स्वर्गीय सीताराम सिंह के स्मृति में 2 मिनट का मौन रखा गया। कार्यक्रम का संचालन श्रीनिवास कुमार ने जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता अध्यक्ष मुन्ना प्रसाद चंद्रवंशी ने किया किया. होली मिलन समारोह में मुख्य रूप से पूर्व अध्यक्ष संजय कुमार सिंह, रामायण प्रसाद सुरेश सिंह संजय प्रसाद सुनील कुमार देवव्रत संतोष सिंह लावा सरायकेला जिला कमेटी के सक्रिय सदस्य मौजूद रहे.

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *