बिजली मीटर लगाने की मांग को लेकर बिजली विभाग का घेराव कार्यक्रम

Chaibasa :- पश्चिमी सिंहभूम जिले के तांतनगर प्रखंड अन्तर्गत ग्राम काठभारी नीचे टोली अकड़ा में मीटर लगाने की मांग को लेकर ग्रामीणों संग बैठक आयोजित की गई.

इसे भी पढ़ें :- http://Adityapur Police Inspection: आदित्यपुर थाना निरीक्षण करने पहुंचे SDPO, जनरल सैल्यूट पर थानेदार की लगी क्लास VIDEO

बैठक में युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव दीनबन्धु बोयपाई ने कहा कि बिजली विभाग की घोर लापरवाही के कारण आज काठभारी के सैकड़ों ग्रामीण अंधेरे में रहने को विवश हैं. प्रत्येक गरीब परिवार को मीटर देने की योजना थी जो नहीं दिया गया. आज दैनिक मजदूरी कर रहा गरीब परिवार 6-7 हजार रूपये कहां से लाकर मीटर लगाएगा. विभाग को जवाब देना होगा। ग्रामीण विधुतीकरण होने के उपरांत भी आज जिले के बहुत से गांव मीटर नहीं होने के कारण अंधेरे में रह रहे हैं. मीटर की मांग को लेकर 27/03/2023 सोमवार को बिजली विभाग का घेराव किया जाएगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *