Adityapur construction stopped: आदित्यपुर नगर निगम के नाला निर्माण को गम्हरिया जगन्नाथपुर पंचायत के जनप्रतिनिधियों ने रोका VIDEO

गम्हरिया: प्रखंड अंतर्गत जगन्नाथपुर पंचायत के जनप्रतिनिधियों ने प्रभारी मुखिया रिंटू देवी, पंचायत समिति सदस्य अमरेश कुमार ईश्वर के नेतृत्व में बुधवार को नगर निगम द्वारा बोलाईडीह रोड में कराए जा रहे नाला निर्माण कार्य को रोक दिया गया।

 अमरेश कुमार ईश्वर, पंचायत समिति सदस्य
आदित्यपुर नगर निगम द्वारा बोलायईडी रोड में बनाए जा रहे नए नाले को पंचायत क्षेत्र अंतर्गत नाले में मिलाए जाने का स्थानीय जनप्रतिनिधि लगातार विरोध कर रहे हैं. इसी क्रम में नाला निर्माण को रोकते हुए जनप्रतिनिधियों ने स्थायी समस्या निदान की मांग की. मौके पर मौजूद पंचायत समिति सदस्य अमरेश कुमार ने बताया कि नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत बनाए गए बोलायडीह रोड के नाले का गंदा पानी पंचायत में बहाया जा रहा है. लगातार नगर निगम आयुक्त समेत प्रशासनिक अधिकारियों को मामले से अवगत कराया गया है. बावजूद इसके स्थायी समाधान नहीं हो रहा है. उन्होंने कहा कि नगर आयुक्त से मिलकर निगम क्षेत्र में प्रस्तावित नाला में जाली लगाने पंचायत क्षेत्र में बने नालों पर ढक्कन लगाने की मांग की गई है. इस समस्या को लेकर पंचायत क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों का एक प्रतिनिधि मंडल जल्द ही उपायुक्त से मिलकर ठोस कार्रवाई की मांग करेगा।

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Adityapur आदित्यपुर में न्यू हाउसिंग कॉलोनी सेक्टर 7 शिवकाली मंदिर परिसर में स्थापित होगा भव्य शिव मंदिर, तैयारियां शुरू, अगले दो वर्षों में मां काली के साथ भगवान शिव के भी दर्शन कर सकेंगे श्रद्धालु