Seraikela Women’s Committee Success: महिला समिति गठित कर महिलाओं ने बनाया एक्सपोर्ट कंपनी, 500 महिलाओं को रोजगार VIDEO 

सरायकेला:  जिले के गम्हरिया क्षेत्र में संचालित मां दुर्गा महिला समिति जिले की पहली महिला समिति है जो अब एक्सपोर्ट कंपनी के रूप में जानी जाएगी. महज 12 महिलाओं को जोड़ शुरू किए गए महिला समिति को एक्सपोर्ट कंपनी तक पहुंचाने के सफलता का गवाह 2 अप्रैल को 500 से भी अधिक महिलाएं बनेगी जब आर एंड सी एक्सपोर्ट कंपनी का इन महिलाओं द्वारा विधिवत शुरुआत होगा.

 छंदा विश्वास सेन, अध्यक्ष

गम्हरिया क्षेत्र में संचालित महिला विकास समिति कि सचिव रंजल सिंह और अध्यक्ष छंदा विश्वास सेन ने लोन देने से लेकर महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के उद्देश्य से गठित किए गए महिला समिति को एक्सपोर्ट कंपनी तक पहुंचाया गया है. प्रेस वार्ता में उन्होंने बताया कि आगामी 2 अप्रैल को ट्रेनिंग मोड़ के पास इनके आर एंड सी एक्सपोर्ट कंपनी की शुरुआत होगी. जिसका विधिवत उद्घाटन मंत्री चंपई सोरेन के द्वारा किया जाएगा. इन्होंने बताया कि उद्घाटन कार्यक्रम में मंत्री के अलावा विधायक सविता महतो, विधायक समीर महंती, रामदास सोरेन, दशरथ गागराई, पूर्व सांसद सुमन महतो को भी आमंत्रित किया गया है.

कपड़ा- सिलाई खिलौना निर्माण के साथ महिलाओं को नि:शुल्क प्रशिक्षण

महिलाओं द्वारा तैयार किए गए एक्सपोर्ट कंपनी में महिलाओं को यूनिफॉर्म ,कपड़ा सिलाई खिलौना निर्माण का रोजगार प्राप्त होगा. महिलाओं को यहां इसके लिए नि:शुल्क रूप से प्रशिक्षित किया जाएगा. एक्सपोर्ट कंपनी के माध्यम से अन्य कंपनियों में महिलाएं वेंडरशिप भी प्राप्त करेंगे जहां महिलाओं से जुड़े कार्य महिलाओं को प्राप्त होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *