Adityapur Kalash Yatra: आदित्यपुर में नवनिर्मित हनुमान मंदिर मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा जल यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़

Adityapur:आदित्यपुर मांझी टोला चांदनी चौक स्थित नवनिर्मित हनुमान मंदिर के मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर मंगलवार को आदित्यपुर जयप्रकाश उद्यान खरकाई नदी तट से भव्य कलश यात्रा निकाली गई जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए.

मांझी टोला चांदनी चौक श्री जय बजरंग लालू अखाड़ा समिति के द्वारा बजरंगबली मूर्ति नव स्थापित कर प्राण प्रतिष्ठा का भव्य आयोजन किया जा रहा है इसे लेकर मंदिर कमेटी द्वारा रामनवमी के उपलक्ष पर मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का चार दिवसीय अनुष्ठान आयोजित किया जा रहा है मंगलवार को कलश यात्रा के साथ अनुष्ठान की शुरुआत हुई है बुधवार को अष्टमी के मौके पर मूर्ति लोकार्पण एवं प्राण प्रतिष्ठा होगा महा नवमी के उपलक्ष्य पर झंडा पूजन और दशमी को विसर्जन किया जाएगा प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के सफल आयोजन में प्रमुख रूप  पूर्व लाइसेंसी संरक्षक प्रेम सिंह चौहान,  लालू सरदार प्रमुख रूप से सक्रिय सदस्यों सोनू तांती, गौरव दास, आनंदो दास, ललित दास, समीर दास, बाप्पी चटर्जी का विशेष योगदान है।

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Adityapur: आदित्यपुर में मृतक हिमांशु के परिजनों से मिले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, नेता प्रतिपक्ष कानून-व्यवस्था पर उठाए गंभीर सवाल, कहा पुलिस की मौजूदगी में हमला, झारखंड में चल रही अपराधियों की समानांतर सरकार: भाजपा