seraikela cleanliness drive: रामनवमी पर्व के उपलक्ष में ओपी प्रभारी ने सड़क- बाजार पर चलाया स्वच्छता अभियान

सरायकेला: रामनवमी पर्व के उपलक्ष में सीनी बाजार क्षेत्र अंतर्गत सीनी ओपी प्रभारी आलोक रंजन चौधरी द्वारा सफाई अभियान चलाया गया इस मौके पर ओपी प्रभारी दल बल के साथ बाजार क्षेत्र में हाथों में झाड़ू लेकर सफाई करते दिखे.
बीते दिन आयोजित सीनी ओ पी  परिसर में शांति समिति की बैठक के दौरान सीनी ओपी प्रभारी को लोगों के द्वारा इस बाजार क्षेत्र में हो रही गंदगी की समस्या को लेकर अवगत कराया गया था। जिसके बाद ओपी प्रभारी के द्वारा स्वतः संज्ञान लेते हुए, स्वयं आगे आकर अपने पूरे ओपी की टीम के साथ सफाई अभियान चलाया गया. ओपी प्रभारी की इस पहल को देखकर सीनी पंचायत की मुखिया जाविन्त्री देवी, सामाजिक कार्यकर्ता राजेश सिंहदेव, वार्ड मेंबर मंटू सिंह, उप मुखिया सीनी, सामाजिक कार्यकर्ता रंगलाल, अमित तथा अन्य लोगों ने ओपी प्रभारी के इस कार्य को सरहा तथा इसमें स्वयं भी शामिल हुए। लोगों ने बताया कि पुलिस की तरफ से क्षेत्र की साफ सफाई की यह सर्वप्रथम पहल एवं अत्यंत सराहनीय है।

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Adityapur: आदित्यपुर में मृतक हिमांशु के परिजनों से मिले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, नेता प्रतिपक्ष कानून-व्यवस्था पर उठाए गंभीर सवाल, कहा पुलिस की मौजूदगी में हमला, झारखंड में चल रही अपराधियों की समानांतर सरकार: भाजपा