Inspector passed away: पूर्व RIT थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अमरजीत प्रसाद की हार्ट अटैक से मौत

सरायकेला:  जिले के आरआईटी थाना में पूर्व में पदस्थापित इंस्पेक्टर सह वर्तमान में धनबाद रेल थाना के इंस्पेक्टर अमरजीत प्रसाद की मंगलवार को हार्ट अटैक से मौत हो गयी.
अमरजीत प्रसाद धनबाद रेल थाना से पैदल ही रेल एसपी कार्यालय जा रहे थे. रास्ते में ही सड़क किनारे गिर गये.. आस-पास के दुकानदारों ने उन्हें उठा कर बगल के रेल अस्पताल ले गये. रेल अस्पताल से पुलिस इंस्पेक्टर को निजी अस्पताल ले जाया गया. वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. उनकी उम्र लगभग 52 वर्ष बतायी जाती है.रेल इंस्पेक्टर अमरजीत प्रसाद की मौत के बाद  अस्पताल में रेल डीएसपी सहित अन्य पुलिस कर्मी पहुंचे। गौरतलब है कि सरायकेला जिले के आर आईटी समेत जमशेदपुर के विभिन्न थाना क्षेत्र में अमरजीत प्रसाद पदस्थापित थे और वे काफी मिलनसार स्वभाव के थे. गौरतलब है कि अमरजीत प्रसाद अपने पीछे पत्नी दो बेटे एक बेटी समेत भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं.

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Adityapur: आदित्यपुर में मृतक हिमांशु के परिजनों से मिले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, नेता प्रतिपक्ष कानून-व्यवस्था पर उठाए गंभीर सवाल, कहा पुलिस की मौजूदगी में हमला, झारखंड में चल रही अपराधियों की समानांतर सरकार: भाजपा