Adityapur Breaking:  बिल्डिंग से कूदकर  युवक ने की आत्महत्या, पुलिस जुटी जांच में 

Adityapur: आदित्यपुर थाना क्षेत्र के वार्ड 17 प्रभात पार्क के पास स्थित हेवन प्लेस बिल्डिंग से कूदकर 30 वर्षीय युवक ने बीती रात आत्महत्या की है. घटना की जानकारी सुबह 7 बजे स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी है.
प्राप्त जानकारी के अनुसार हेवन पैलेस के पास नाले में गिरे हुए एक शव को मॉर्निंग वॉक के लिए निकले लोगों ने देखा. जिसके बाद वहां सनसनी मच गई. स्थानीय लोगों द्वारा फौरन आदित्यपुर पुलिस को शव मिलने की सूचना दी गई.पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. थाना प्रभारी ने बताया कि घटनास्थल पर जाने पर पता चला कि 4 तल्ले से कूदकर युवक ने आत्महत्या की है. युवक का शव नाली में धंसा हुआ था जिसे निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. युवक की पहचान नहीं हो पाई है.
किराए के फ्लैट में रह रहे थे ट्रक ड्राइवर
आसपास के फ्लैट के लीगों ने बताया कि बिल्डिंग के चौथे तल्ले पर किराये के फ्लैट में 4 ट्रक ड्राइवर रहते हैं. बीती रात चारों के साथ आत्महत्या करने वाला युवक यहां रहने आया था. पेशे से वह भी ट्रक चालक था. रात में क्या बात हुई कि उसने बिल्डिंग से कूदकर आत्महत्या कर ली है. थाना प्रभारी के अनुसार आत्महत्या के कारण का पता और युवक के पहचान की कार्रवाई चल रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

वार्ड 18

Adityapur Ward18 Conspiracy: आदित्यपुर नगर निगम चुनाव: वार्ड 18 में ‘फेक वीडियो’ वॉर, प्रत्याशी अंकुर सिंह का विरोधियों पर तीखा हमला ​”हार के डर से साजिश रच रहे विरोधी, मेरे बीमार बड़े पापा के नाम का इस्तेमाल करना शर्मनाक”