Kandra shoplifting: कांड्रा थाना क्षेत्र के 3 दुकानों में चोरी, शेड तोड़कर चोरी को दिया अंजाम

सरायकेला: जिले के कांड्रा थाना क्षेत्र अंतर्गत बस स्टैंड के पास स्थित एक साथ सटे तीन दुकानों में बीती रात चोरी की घटना सामने आई है  जहां चोरों ने दुकान का शेड तोड़कर दुकान में प्रवेश कर चोरी की घटना को अंजाम दिया है.
 
घटना की जानकारी दुकानदारों को गुरुवार सुबह हुई. जब वे अपने-अपने दुकान खोलने पहुंचे. दुकानदारों ने पाया कि दुकान का शेड तोड़ा गया है. जिसके बाद दुकान में रखे नगद गायब हैं. घटना के बाद चोरों ने स्थानीय कांड्रा पुलिस को भी सूचित किया है. जिसके बाद पुलिस द्वारा मामले की पड़ताल की जा रही है.
एक बर्तन और दो जनरल स्टोर में हुई चोरी
कांड्रा बस स्टैंड के पास स्थित तीन दुकानों में चोरी की घटना घटित हुई है. उनमें एक बर्तन समेत दो जनरल स्टोर शामिल है. बर्तन दुकान के मालिक विश्वजीत भट्टाचार्य ने बताया कि इनके दुकान से ढाई हजार रुपए नगद और कुछ बर्तन आदि की चोरी हुई है, इसके अलावा जनरल स्टोर संचालक विपिन चौधरी के दुकान से एक हज़ार नगद कुछ खाने पीने की सामान और बाल गोपाल जनरल स्टोर से भी एक हजार नगद की चोरी की घटना घटित हुई है।

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *