Seraikela skeleton recovered: चौका थाना क्षेत्र के जंगल से दंपत्ति का नर कंकाल बरामद, 3 महीने पहले पड़ोसियों ने की थी हत्या

सरायकेला: ज़िले के चौका थाना क्षेत्र के मुटुदा जंगल से पुलिस ने दो नर कंकाल बरामद किये हैं. रविवार को चौका पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि जंगल में दो नर कंकाल मिले हैं. जिसके बाद पुलिस ने जांच प्रारंभ किया. जिसमें दोनों नर कंकाल मुटूदा गांव निवासी दंपत्ति सोमा मुंडा और एतवारी देवी के निकले.

प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक के 12 वर्षीय बेटे बाजू मुंडा ने अपने मामा और अन्य परिजनों के साथ चौका थाने में रविवार को नर कंकाल मिलने की जानकारी दी. इसके बाद पुलिस मुटूदा गांव पहुंची और घने जंगल से नर कंकाल बरामद किया. मृत एतवारी देवी के भाई सनातन मुंडा ने चौका थाने में पड़ोसियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया है.जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.
3 महीने पहले दंपत्ति हो गए थे लापता ,पड़ोसियों ने विवाद के बाद की थी हत्या
प्राप्त जानकारी के अनुसार 3 महीने पहले जनवरी माह में दंपत्ति सोमा मुंडा और एतवारी देवी का गांव के पड़ोसियों से झगड़ा हुआ था. जिसके कुछ दिन बाद ये दोनों लापता हो गए थे. इधर मृतक के परिजनों ने पुलिस को बताया है कि मारपीट के बाद हत्या कर पड़ोसियों ने शव को जंगल में फेंक दिया था .जो अब बरामद हुआ है. इधर पुलिस द्वारा मामला दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ कर दिया गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *