Adityapur adhikar yatra: अंबेडकर जयंती पर अधिकार यात्रा निकाल बाबा साहेब को नमन, SC-ST ओबीसी समन्वय समिति कार्यक्रम में उमड़ा सैलाब

Adityapur: आदित्यपुर में  एससी-एसटी-ओबीसी समन्वय समिति ने डॉ भीमराव अंबेडकर की 132वीं जयंती पर रोड नंबर 4 स्थित गायत्री स्कूल परिसर से विशाल अधिकार यात्रा निकाल कर जागृति मैदान स्थित बाबा साहेब के प्रतिमा पर फूल माला चढ़ाकर श्रद्धा सुमन अर्पित किया. इस अधिकार यात्रा में हजारों की संख्या में महिला पुरुष शामिल थे.

मंच पर उपस्थित सम्मानित अतिथि
मंच पर उपस्थित सम्मानित अतिथि
अधिकार यात्रा में घोड़ा गाड़ी सजा रथ, बैंड बाजे के साथ लोग चल रहे थे. यात्रा अम्बेडकर चौक पहुंचकर झंडोतोलन किया.अतिथियों ने आर्ट गैलरी का उद्घाटन कियाl ततपश्चात दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ. ततपश्चात अतिथियों ने मंचासीन होकर अम्बेडकर के जीवनी पर प्रकाश डाला.मंच पर नगर पर्षद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह, महिला नेत्री शारदा देवी, पूर्व डीएसपी सरयू पासवान, सरायकेला बार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष अधिवक्ता ओम प्रकाश, रजक समाज के अध्यक्ष दुर्गाराम बैठा, चौरसिया समाज के अध्यक्ष मनोज चौरसिया, डॉ रंजनी भूषण, आदिवासी समन्वय समिति के खिरोद सरदार, पार्षद पांडी मुखी, उपेंद्र रजक, रामानंद प्रसाद, मुखी समाज के सुरेश मुखी, यादव समन्वय समिति के एसएन यादव, नाई जागृति संघ के रामजी शर्मा आदि मंच पर विराजमान रहे.
अपने संबोधन में आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह ने कहा कि पूरे देश के एसटी एससी ओबीसी एवं सामान्य वर्ग के गरीबों के लिए निजी क्षेत्रों में आरक्षण लागू किए जाएं एवं इस मांग को लेकर संघर्ष तेज करना चाहिए.महिला नेत्री शारदा देवी ने कहा कि अब भी डॉ भीमराव अंबेडकर का सपना अधूरा है.अधिवक्ता ओम प्रकाश ने कहा कि बाबा साहेब के संविधान को अब भी जन जन तक पहुंचाने की व्यवस्था होनी चाहिए.कार्यक्रम में पार्षद पांडी मुखी, खिरोड सरदार, रामानंद प्रसाद, मनोज पासवान, अधिवक्ता ओम प्रकाश, उमाशंकर राम, रामजी शर्मा,  रामाशीष यादव, शैलेन्द्र फौजी, इंजीनियर अशोक कुमार आदि शामिल थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *