अंतर जिला अंडर-16 क्रिकेट 2022-23 : अनिश की घातक गेंदबाजी से पश्चिमी सिंहभूम ने रामगढ़ को हराया

Chaibasa :- झारखण्ड राज्य क्रिकेट संघ के तत्वावधान में कोडरमा में आज से शुरू हुए जेएससीए अंतर जिला अंडर-16 क्रिकेट प्रतियोगिता के ग्रुप-बी का उद्घाटन मैच खेला गया. पश्चिमी सिंहभूम ने अनिश कुमार दास की घातक गेंदबाजी की बदौलत रामगढ़ को छः विकेट से पराजित कर पूरे चार अंक हासिल किए.

इसे भी पढ़ें :- Chaibasa Cricket Team : दिव्यांशु के नेतृत्व में पश्चिमी सिंहभूम अंडर-16 क्रिकेट टीम की हुई घोषणा, जानें कैसे टीम में किया गया शामिल

पश्चिम सिंहभूम की क्रिकेट टीम
पश्चिम सिंहभूम की क्रिकेट टीम

मैच में 50-50 ओवरों के निर्धारित मैच में टॉस रामगढ़ के कप्तान ने जीता तथा पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. दोनों उद्घाटक बल्लेबाजों ने सम्हल कर बल्लेबाजी प्रारंभ की परंतु मात्र 12 रन के स्कोर पर मध्यम तेज गेंदबाज़ अर्चित अगस्तिन कुजूर ने मयंक कुमार को पगबाधा आउट कर रामगढ़ को पहला झटका दिया. दूसरे विकेट के लिए धरम कुमार एवं मानस गोयल ने धैर्यपूर्वक बल्लेबाजी करते हुए टीम के स्कोर को 49 रनों तक पहूँचाया. ऐसा लगने लगा जैसे रामगढ़ की टीम अच्छा स्कोर खड़ा कर लेगी. परंतु यहीं पर पश्चिमी सिंहभूम के कप्तान दिव्यांशु यादव ने अनीश को गेंद थमाई जिसने एक के बाद एक करके छः बल्लेबाजों को पैविलियन की राह दिखाकर रामगढ़ की पूरी पारी को ध्वस्त कर दिया. रामगढ़ की पूरी टीम 25.3 ओवर में 86 रन बनाकर आल आउट हो गई. अनीश कुमार दास ने 8.3 ओवर में चार मैडन रखते हुए मात्र 17 रन देकर 6 बल्लेबाजों को चलता किया. पियूष त्यागी ने 7 रन देकर 2 विकेट एवं अर्चित अगस्तिन कुजूर ने 19 रन देकर एक विकेट अपने नाम किए. एक खिलाड़ी रन आउट का शिकार हुआ. रामगढ़ की ओर से धरम कुमार ने एक चौका एवं दो छक्कों की मदद से 25 रन, मानस गोयल ने 13 रन एवं अमन कुमार ने 10 रन बनाए.

जीत के लिए निर्धारित लक्ष्य को पश्चिमी सिंहभूम की टीम ने 23.5 ओवर में चार विकेट खोकर प्राप्त कर लिया. गेंदबाजी में जौहर दिखाने के बाद अनीश ने बल्लेबाजी में भी दम दिखाया और तीन चौकों की सहायता से सर्वाधिक 22 रन बनाए और अंत तक नाबाद रहा. अन्य बल्लेबाजों में आमर्त्य चौधरी ने 14 रन, कार्तिक कृष्णा ने नाबाद 12 रन एवं आदित्य चौधरी ने 11 रनों का योगदान दिया. रामगढ़ की ओर से गेंदबाजी करते हुए पवन कुमार ने 12 रन देकर दो विकेट तथा हिमांशु कुमार एवं अनुज कुमार ने एक – एक विकेट हासिल किए.

मैच समाप्ति के बाद आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में पश्चिमी सिंहभूम के अनीश कुमार दास को उसके शानदार प्रदर्शन के लिए मैन आफ द मैच के पुरस्कार से नवाजा गया. यह पुरस्कार मैच कोडरमा के पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव ने प्रदान की.

इसे भी पढ़ें:- http://पश्चिमी सिंहभूम बॉक्सिंग एसोसिएशन के चेयरमैन सह अध्यक्ष बने दीपक बिरूवा, जिले के होनहार बॉक्सिंग खिलाड़ी के साथ नही होगा अन्यय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *