फेसबुक से प्यार चढ़ा परवान, पति और 5 साल के बच्चे को छोड़ प्रेमी के साथ रहने की जिद्द पर अड़ी शादीशुदा महिला

शादीशुदा महिला को समझाते लोग

Chaibasa :- अपने 5 वर्षीय बच्चे को छोड़ कर प्यार में पागल हुई शादीशुदा महिला ने प्रेमी का साथ रहने को तैयार हो गई है. पति को पत्नी के हरकतें देख शक हुआ तो उसने पीछा किया और उसने अपनी पत्नी को गैर मर्द के साथ किसी परिचित के घर मे मिलते हुए देखा. जिसके बाद पति पत्नी का दो घंटे तक हाई वोल्टेज ड्रामा हुआ. चक्रधरपुर पुलिस दोनों को थाना ले आयी. समाज के लोग लाख समझाते रहै लेकिन पत्नी एक नही मानी. उसने अपने पति ही नही बल्कि परिवार का साथ बगावत भी कर दिया है.

इसे भी पढ़ें :- चाईबासा से प्रेमिका को बुलाकर चक्रधरपुर में प्रेमी हुआ फरार, ओवर ब्रिज में लड़की ने किया हाई वोल्टेज ड्रामा

मामला पश्चिम सिंहभूम जिले के छोटानागरा के सलाई में रहने वाले दिनेश आईंद की पत्नी चांदनी आईंद शादीशुदा की है. दोनों के बीच शादी के बाद एक 5 साल का बच्चा है. बता दें कि चांदनी आईंद जेएसएलपीएस में काम करती है और उसका पति दिनेश आईंद सोनुआ में रहकर टोटो चलाता है.

इधर, चांदनी आईंद को फेसबुक के माध्यम से चाईबासा बड़ी बाजार स्थित मस्जिद मोहल्ला के रहने वाले रिहान खान नामक युवा से प्यार हो गया. वहीं डेढ़ महीने की फेसबुक का प्यार ऐसा परवान चढ़ा की दोनों मिलने और दीदार के लिए बेकरार हो गए. उन्होंने मिलने के लिए ईद का दिन चुनते हुए, शनिवार को दोनों एक दूसरे से मिलने को चक्रधरपुर पहुंचे. दोनों प्रेमी युगल चक्रधरपुर के चेकनामा के समीप किसी परिचित के घर में मिल रहा थे. इतने में इसकी खबर पति को हो गई, जिसके बाद उसका पति उसके घर पहुंच गया.

इधर, पत्नी चांदनी आईंद की हरकत पर पति दिनेश आईंद को पहले से ही शक था. जिस कारण वह उसका पीछा करते हुए चक्रधरपुर पहुंचा तो उन्हें गैर मर्द से मिलते देखा तो जमकर हंगामा कर दिया. इस दौरान उन्होंने पत्नी चांदनी आईंद को मार पीट भी की. जिसके बाद उसने अपनी पत्नी को लेकर जाने लगा, तभी पत्नी ने पति का खिलाफ बगावत कर दिया और जाने से इंकार कर दिया. पति पत्नी का हाई वोल्टेज ड्रामा लगभग दो घंटे तक चलता रहा.

वंही घटना की जानकारी पुलिस को हुई तो पुलिस मौके पर पहुंच गई. पुलिस को देख रिहान खान मौके से फरार हो गया. बाद में स्थानीय लोगों के साथ पुलिस भी महिला को काफी समझाने की कोशिश की, लेकिन वह किसी की बात मानने को तैयार नही हुई और प्रेमी रिहान खान के साथ रहने का जिद्द पर अड़ी रही. जिसके बाद पुलिस दोनों पति पत्नी को चक्रधरपुर थाना ले गई. जिसके बाद रिहान खान को फोन करके बुलाया गया. जंहा रिहान खान ने महिला को रखने से साफ इनकार कर दिया, वहीं महिला पर लुजकेरेक्टर का आरोप भी लगाया. फिलहाल पुलिस पति पत्नी और प्रेमी के परिजनों को थाना बुलाया है. अभी तक थाने में मामला दर्ज नहीं हुआ है, लेकिन प्रेमिका पति को छोड़कर प्रेमी के साथ रहने का जिद्द पर अड़ी हुई है.

इसे भी पढ़ें:- http://ईदगाह में मांगी गई देश व दुनिया के लिए अमन की दुआ, रहमत के साए मे पढ़ी गई ईद की नमाज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *