सरायकेला सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दंपत्ति हुए घायल

Saraikella road accident :- टाटा मुख्य सड़क पर कंकड़ा मोड़ पर दो बाइक के सीधे टक्कर में दंपति घायल हो गए है. गम्हरिया प्रखंड के अंतर्गत ऊपर विजय गांव के 60 वर्षीय बिजय रुहिदास अपनी पत्नी शिवानी रुहीदास के साथ बाइक पर चक्रधरपुर में गये थे.

इसे भी पढे :-ट्रेन की चपेट में आने से युवक हुआ घायल

सुबह 9:00 बजे के आसपास लौट रहे थे इसी क्रम में सरायकेला टाटा मुख्य सड़क पर कांकड़ा मोड़ पर बाइक ने उन्हें सीधे टक्कर मारते हुए फरार हो गया। टक्कर जबरदस्त रहने के कारण दोनों दंपति जमीन पर गिर पड़े .स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस तथा सरायकेला थाना को इसकी जानकारी दी, एंबुलेंस की मदद से घायल विजय एवं उसके पत्नी शिवानी को सरायकेला सदर अस्पताल लाया गया ,जहां चिकित्सकों द्वारा जांच के क्रम में पता चला की विजय दांया पैर फैक्चर हुआ है। प्राथमिक चिकित्सा करते हुए बेहतर इलाज के लिए दोनों को जमशेदपुर एमजीएम रेफर कर दिया गया है.

इसे भी पढे :-http://गोइलकेरा में हत्याकांड का मुख्य आरोपी डेढ़ साल से छुट्टा घूम रहा है, अनुसन्धानकर्ता ने निर्दोष को भेजा जेल, न्यायालय से मिली जमानत

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *