Adityapur: आदित्यपुर की सुष्मिता दास 96.8 प्रतिशत अंक लाकर बनी जुस्को स्कूल टॉपर

Adityapur:सीबीएसई 10वीं के परीक्षा परिणाम में छात्राओं ने इस बार फिर बाजी मारी है. आदित्यपुर वार्ड 20 ब्राह्मण टोला निवासी सुष्मिता दास ने 96.8 प्रतिशत अंक हासिल कर साउथ पार्क जुस्को स्कूल की टॉपर बनने का गौरव हासिल किया है.

स्कूल टॉपर सुष्मिता दास ने सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और स्कूल के शिक्षकों को दिया है. सुष्मिता के पिता सुरेश दास निजी कंपनी में कार्यरत हैं.जबकि माता पूर्णिमा आचार्य आदित्यपुर के सरकारी स्कूल में शिक्षिका है. सुष्मिता आईआईटी से इंजीनियरिंग की पढ़ाई करना चाहती है. उसका लक्ष्य है कि वह एक सफल इंजीनियर बने. सुष्मिता ने बताया कि परीक्षा तैयारी को लेकर सेल्फ स्टडी पर फोकस किया और टीवी -मोबाइल से दूरी बनाकर रखी. सुष्मिता के मामा और समाजसेवी अरुण आचार्य ने बताया कि इस उपलब्धि से ना सिर्फ परिवार बल्कि ब्राह्मण टोला के लोगों में भी खुशी का माहौल है.

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *