Adityapur: गायत्री शिक्षा निकेतन उच्च विद्यालय का जैक बोर्ड में रिजल्ट शत प्रतिशत, नंदकिशोर 93.4% लाकर बने टॉपर

Adityapur: गायत्री शिक्षा निकेतन उच्च विद्यालय आदित्यपुर का झारखंड माध्यमिक बोर्ड का रिजल्ट शत प्रतिशत रहाl ज्ञात हो कि इस वर्ष झारखंड माध्यमिक परीक्षा में विद्यालय के कुल 135 छात्र छात्राओं ने भाग लिया तथा सभी 135 बच्चों ने प्रथम श्रेणी में डिस्टिंक्शन अंक से सफलता प्राप्त कर विद्यालय को गौरवान्वित किया l 
नंदकिशोर 93.4%, दीपा 93% ,शिवानी कुमारी 92.2% , पूर्णिमा घोष 92% ,अंजली प्रधान एवं  मंपी कुमारी  ने संयुक्त रूप से91.8% अंक प्राप्त कर क्रमशः प्रथम, द्वितीय, तृतीय ,चतुर्थ एवं पंचम टॉपर बनकर विद्यालय को गौरवान्वित किया .इसके साथ ही पंकज कुमार, रोशनी कुमारी, किरण कुमारी ,सुनीता दास, रोशनी कुमारी, संध्या कुमारी ,किरण कुमारी गोप ,प्रीति कुमारी, रितिका कुमारी चौबे, प्रियांशु कुमार ,हर्ष कुमार गोप और  प्रिंस कुमार 90% से अधिक अंक प्राप्त कर विद्यालय के गौरव को बढ़ाया.
टॉपर नंदकिशोर बनाना चाहते है डॉक्टर
विद्यालय का टॉपर नंदकिशोर मेडिकल की पढ़ाई कर डॉक्टर बनना चाहता है.अपनी सफलता का श्रेय माता -पिता एवं शिक्षक शिक्षिकाओं को देते हैं. द्वितीय टॉपर दीपा कुमारी कड़ी मेहनत कर आगे आईएएस ऑफिसर बनना चाहती है. तृतीय टॉपर शिवानी कुमारी आगे चलकर जज बनना चाहती है. चतुर्थ टॉपर पूर्णिमा घोष आगे चलकर डॉक्टर बनना चाहती है. पंचम टॉपर अंजलि प्रधान एवं मम्मी डॉक्टर बनना चाहती है.सभी अपनी अपनी सफलता का श्रेय माता पिता एवं शिक्षकों को देते हैं l शत-प्रतिशत सफलता के लिए विद्यालय के सचिव इंजीनियर सत्यप्रकाश सुधांशु ने सभी सफल छात्र-छात्राओं एवं कर्मठ शिक्षक शिक्षिकाओं को बधाई दिए हैं.

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Adityapur: आदित्यपुर में मृतक हिमांशु के परिजनों से मिले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, नेता प्रतिपक्ष कानून-व्यवस्था पर उठाए गंभीर सवाल, कहा पुलिस की मौजूदगी में हमला, झारखंड में चल रही अपराधियों की समानांतर सरकार: भाजपा