Adityapur Crime News :विक्की रजक हत्याकांड में पांच के खिलाफ हत्या मामला दर्ज, हत्या के बाद पोल में टांग देने का आरोप

Adityapur: आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सतबहनी धीराजगंज का रहनेवाला 22 वर्षीय विक्की रजक हत्याकांड में पांच के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है। सभी आरोपी मृतक का रिश्तेदार है। मृतक विक्की रजक का फुफेरा भाई छोटू रजक, बबलु रजक, शर्मा रजक, तथा उसकी भाभी द्रोपदी रजक, लक्खी रजक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

Adityapur: सावधान आदित्यपुर ! थाना रोड आने से पहले हो जाएं सतर्क

जानकारी के मुताबिक मृतक मृतक ब्राउन शुगर का आदि था और अपराधिक गतिविधियों में भी शामिल था. मृतक अपने फुफेरे भाईयों के साथ छिनतई आदि घटनाओं को भी अंजाम दिया करता था. वारदात के दो दिन पूर्व मृतक के फुफेरे भाईयों और मृतक के बीच चोरी-छिनतई में अर्जित धन बंटवारे को लेकर विवाद हुआ था.जिसमें मृतक को उसके फुफेरे भाईयों ने मारकर टांग देने की धमकी दी थी. जिसके बाद सोमवार की सुबह उसका शव बिजली के पोल से लटका मिला था.इधर पुलिस मृतक की पत्नी के बयान के आधार पर हत्या का केस दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया है। इधर पुलिस द्वारा बताया गया है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा. वहीं आरोपियों की धड़पकड के लिए छापेमारी की जा रही है।

ब्राउन शुगर नशे में होता है छिनतई की घटना

आदित्यपुर थाना क्षेत्र के सतबहनी धीराजगंज में इन दिनों ब्राउन शुगर का नशेड़ियों का तांडव देखा जा रहा है। नशेड़ी राहगीरों से मोबाईल, चेन आदि छिनतई की घटना को अंजाम दे रहे है।

Saraikela : पुलिस ओपी के सामने बैंक का चोरो ने तोड़ा ताला पुलिस को नहीं लगी भनक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *