18 जून से शुरू होगा प्रसिद्ध चोया मेला, आयोजन समिति के संरक्षक बने विधायक दीपक बिरुवा, सह सरंक्षक बने प्रमुख प्रदीप तामसोय

Chaibasa :- झींकपानी स्थित चोया शिव मंदिर परिसर में 18 जून से 20 जून तक आयोजित होने वाले प्रसिद्ध चोया मेला को लेकर बैठक हुई. मेला का समापन 21 जून को होगी.

इसे भी पढ़ें :- Chaibasa News : झींकपानी के जिप सदस्य ने किया डैम निर्माण स्थल का निरीक्षण, अनियमितता पाई

विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता दिनेश चंद्र बुड़ीउली ने की. बैठक में असुरा के मानकी भी मौजूद थे. बैठक में सर्वसम्मति से आयोजन समिति का मुख्य संरक्षक विधायक दीपक बिरुवा और सह संरक्षक प्रखंड प्रमुख प्रदीप तामसोय को मनोनीत किया गया. इसके अलावा आयोजन समिति का पुनर्गठन किया गया. जिसमें अध्यक्ष महेश नायक, उपाध्यक्ष देवेन माछुआ, सचिव मानसिंह नायक, उपसचिव अखलेश कुम्हार, मंत्री सिदिउ बुड़ीउली, महामंत्री जयंती बुड़ीउली, उपमहामंत्री संजय को बनाया गया है. बैठक में विनोद गोप, गिरधारी लोहार, हरि नायक, रोहित लोहार, जुंबल नायक आदि मौजूद थे.

http://झारखंड उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के चाईबासा आगमन पर जिला बार एसोसिएशन ने किया स्वागत, रखी अपनी समस्याएं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *