Adityapur crpf jawan death: हिट स्ट्रोक ने ली सीआरपीएफ के दो जवानों की जान

Adityapur : – हिट स्ट्रोक की चपेट में आने से सीआरपीएफ के दो जवानों की आज उपचार के क्रम में आदित्यपुर स्थित मेडिट्रिना अस्पताल में मौत हो गई. मृतकों में 7वीं बटालियन (गिरिडीह) के हवलदार शंभू राम गोल्डी (उम्र 47 वर्ष ) तथा 133 बटालियन (राँची) के हवलदार प्रेम कुमार सिंह (उम्र 44 वर्ष) का नाम शामिल है.

इसे भी पढ़ें :- कुचाई: सीआरपीएफ 157 बटालियन ने अग्निवीर परीक्षा की तैयारी कर रहे ग्रामीण छात्रों का किया शारीरिक जांच

बताया जाता है कि दोनों जवान मुसाबनी ट्रेनिंग अकादमी स्थित सीआरपीएफ कैम्प में ट्रेनिंग प्राप्त कर रहे थे. इसी दौरान दोनों हिट स्ट्रोक की चपेट में आ गये। उसके बाद दोनों जवानों को उपचार हेतु मेडिट्रिना अस्पताल में भर्ती कराया गया था. इस संबंध में आदित्यपुर थाना में काँड अंकित कर लिया गया है. वहीं, हिट स्ट्रोक से सीआरपीएफ के दोनों जवानों की मौत से जिला पुलिस की चिन्ता भी बढ़ गई है। सरायकेला के एसडीपीओ हरविन्दर सिंह ने दोनों जवानों की मौत पर शोक जताया है तथा कहा कि यह घटना चिन्तनीय है.

http://Adityapur thief arrested: चुराए गए 3 लाख रुपये में से 2.60 लाख नगद समेत ज़ेवरात के साथ दो चोर मुस्लिम बस्ती से गिरफ्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *