Adityapur RSB Extn: आरएसबी ग्रुप ऑफ कंपनी का विस्तार मेक्सिको तक ,औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं को लेकर सीएम से मिले एसके बेहरा

Adityapur: आर एस बी ग्रुप ऑफ कंपनी का विस्तार आदित्यपुर ,पुणे के बाद अब मेक्सिको तक किया जाएगा. जिसकी प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है. कंपनी ने अपने चौथे प्लांट की स्थापना कर ली है. जहां प्रोडक्शन भी प्रारंभ किया जा चुका है. उक्त बातें आर एस बी ग्रुप ऑफ कंपनी के चेयरमैन एसके बेहरा ने शुक्रवार को आदित्यपुर में आयोजित एक कार्यक्रम के मौके पर कही.
Adityapur Industrial Achievement: चाइना प्रोडक्ट को टक्कर देने के साथ ईको- ग्रीनसिस्टम बढ़ावा देने आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र में तैयार हो रहा यू-पीवीसी प्रोडक्ट
आर एस बी ग्रुप ऑफ कंपनी के चेयरमैन एसके बेहरा ने बताया कि भविष्य में इलेक्ट्रॉनिक वाहन को देखते हुए आर एस बी ने इजराइल की कंपनी के साथ कोलैबोरेशन कर ई व्हीकल निर्माण के क्षेत्र में कदम बढ़ा दी है. उन्होंने बताया कि इजरायली कंपनी के सहयोग से पुणे प्लांट में इलेक्ट्रॉनिक मोटर सिस्टम पर कार्य किए जा रहे हैं. जल्द ही इलेक्ट्रॉनिक व्हीकल की आपूर्ति टाटा और अशोक लेलैंड कंपनी को भी की जाएगी.उन्होंने बताया कि पुणे स्थित प्लांट में आई-डिजाइन प्लांट की स्थापना इस साल नवंबर तक पूरी कर ली जाएगी. जिसमें लेटेस्ट टेक्नोलॉजी पर आधारित मशीनरी तैयार होंगे. उन्होंने बताया कि औद्योगिक विकास के साथ-साथ कंपनी आदित्यपुर ऑटो क्लस्टर के पास सुपर स्पेशलिटी अस्पताल का भी निर्माण करा रही है जो अगले 2 साल में पूरी तरह बनकर तैयार होगा. उन्होंने बताया कि फिलहाल 500 बेड वाले अस्पताल को प्रारंभ किया जाएगा. जिसका विस्तार आगे 1000 बेड तक होगा.
औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं से मुख्यमंत्री को कराया अवगत
आर एस बी के चेयरमैन इसके बेहरा ने बताया कि 10 दिनों पूर्व आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र में व्याप्त समस्याओं को लेकर उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की है. जहां इन्होंने आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र के जर्जर हो चले सड़कों के निर्माण सड़क चौड़ीकरण मूलभूत सुविधाओं में बढ़ोतरी समेत औद्योगिक विकास को गति प्रदान करने संबंधित मांग रखी है.जिस पर मुख्यमंत्री द्वारा सकारात्मक सहयोग किए जाने की बात कही गई है. उन्होंने कहा कि बीते 15 वर्षों से ये जमशेदपुर आसपास क्षेत्र में एक एयरपोर्ट निर्माण की मांग करते आ रहे हैं जिसका पूरा ना हो पाना दुर्भाग्यपूर्ण है।
झारखंड की औद्योगिक नीति बेहतर
आर एस बी के चेयरमैन एसके बेहरा ने पत्रकारों को बताया कि झारखंड सरकार की औद्योगिक नीति अन्य राज्यों की अपेक्षा बेहतर है. लेकिन राज्य में औद्योगिक संरचना और विकास को लेकर इंफ्रास्ट्रक्चर उपलब्ध ना होने के चलते औद्योगिक विकास को गति नहीं मिल पा रही है. उन्होंने कहा कि 1972-73 मे आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र की स्थापना हुई थी. जिस हिसाब से एशिया महादेश में शामिल इस औद्योगिक क्षेत्र का विकास होना चाहिए उस रफ्तार से विकास नहीं हो पाया. लिहाजा सरकार को इस ओर ध्यान देना चाहिए. उन्होंने कहा कि मोमेंटम झारखंड जैसे कई बड़े आयोजन राज्य में हुए, लेकिन इसका बेहतर परिणाम सामने नहीं आ सका है. इस मौके पर उनके साथ कंपनी के एचआर हेड जया सिंह समेत अन्य मौजूद रहे.

http://Adityapur Jiyda news: पीसीसी की बैठक संपन्न, 65 प्लॉट आवंटन के लिए आये 131 आवेदन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

वार्ड 17

Adityapur News Ward17 : वार्ड 17 में विकास की हुंकार: प्रत्याशी बिरेंद्र यादव के समर्थन में उतरे KMPM के पूर्व छात्र, घर-घर जाकर मांगा आशीर्वाद, 20 वर्षों की अनवरत जनसेवा और उपलब्धियों के दम पर मतदाताओं के बीच बनाई मजबूत पैठ