Saraikela Woman Recovered: सड़क किनारे बेसुध पड़ी मिली महिला, अनहोनी की आशंका

Saraikela : जिले के चांडिल अनुमंडल क्षेत्र अंतर्गत चांडिल थाना के दलमा अभ्यारण जाने वाले मुख्य मार्ग के किनारे गुरुवार सुबह बेसुध हालत में एक महिला पड़ी मिली. स्थानीय लोगों ने महिला को देख फौरन इसकी सूचना पुलिस को दी.

इसे भी पढ़ें :- Saraikela NH Accident : बिहार नवादा से आ रही बस चांडिल में दुर्घटनाग्रस्त, 5 यात्री गंभीर रूप से घायल, दो गंभीर

बताया जाता है गुरुवार सुबह दलमा अभ्यारण की ओर जाने वाले स्थानीय लोगों ने लाल रंग के सलवार सूट पहने एक महिला को सड़क किनारे पाया. इधर मामले की जानकारी स्थानीय समाजसेवी शेखर गांगुली को भी हुई. जिसके बाद उन्होंने मौके पर पहुंचकर फौरन चांडिल पुलिस और एंबुलेंस को सूचित किया. जिसके बाद पुलिस के सहयोग से महिला को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है.

इधर मामले के संबंध में चांडिल थाना प्रभारी अजीत कुमार द्वारा बताया गया है कि महिला कुछ भी बता पाने में असमर्थ है. पुलिस द्वारा बेहतर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं इन्होंने बताया कि कुछ दिन पूर्व भी इसी स्थान पर एक अन्य महिला को पाया गया था. जो अपने घर से भाग कर आयी थी. फिलहाल पुलिस द्वारा तफ्तीश की जा रही है.

इसे भी पढ़ें :- http://Adityapur Extortion Protest: आदित्यपुर में बेलगाम हो रहे अपराधी, हथियार के बल पर दुकानदार से मांगी रंगदारी, विरोध में बाजार बंद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *