Intuc women president welcome: इंटक राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष देविका सिंह का महिला इंटक महासचिव रिंकू राय ने किया स्वागत

Saraikela: इंटक राष्ट्रीय अध्यक्ष जी संजीवा रेड्डी द्वारा इंटक राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष देविका सिंह को बनाए जाने पर झारखंड इंटक प्रदेश महासचिव रिंकू राय ने देविका सिंह का स्वागत किया.

ये भी पढ़े: Kolhan Youth congress protect: कोल्हान यूथ कांग्रेस ने आदित्यपुर टोल ब्रिज जामकर किया प्रदर्शन, राहुल गांधी की सदस्यता जाने का विरोध VIDEO

झारखंड प्रदेश महिला महासचिव रिंकू राय ने देविका सिंह का उनके आवास पर बुके देकर स्वागत करते हुए कहा की देविका सिंह जैसी कर्मठ और जुझारू महिला को इंटक में सर्वोच्च स्थान प्रदान करने पर झारखंड में भी महिला इंटक सशक्त होगी, इन्होंने आशा व्यक्त की है कि देविका सिंह राष्ट्रीय के साथ झारखंड प्रदेश में भी महिला इंटक को मजबूती प्रदान करने का काम करेंगी , कहा कि देविका सिंह शुरुआती दौर से कामकाजी महिलाओं के उत्थान के लिए निरंतर काम करती रही, जिसका परिणाम हैं कि इन्हें राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोनीत किया गया है. इस मौके पर नवनियुक्त राष्ट्रीय महिला इंटक का अध्यक्ष देविका सिंह ने कहा कि इन्हें महिला उत्थान के प्रति जो भी जिम्मेदारी मिली है, इसका भरपूर निर्वहन करेंगी, इन्होंने इंटक के प्रदेश अध्यक्ष राकेश्वर पांडे, और मेटल फेडरेशन के महासचिव रघुनाथ पांडे के प्रति भी आभार प्रकट किया है.गौरतलब हैं कि धनबाद की देविका सिंह का विवाह टाटा ग्रुप में इंजीनियर एस सिंह से हुआ.वे वर्ष 2000 में इंटक में आने के बाद टीआरएफ यूनियन में कोषाध्यक्ष, बीओसी यूनियन में डिप्टी प्रेसिडेंट, आईएनएमएफ में संगठन सचिव, राष्ट्रीय इंटक में संगठन सचिव, महिला इंटक में राष्ट्रीय कमेटी में उपाध्यक्ष रह चुकी हैं।

ये भी पढ़े:Adityapur street fight: आदित्यपुर सर्विस लेन जब बना रणक्षेत्र, मची अफरा-तफरी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *