Adityapur minor harassed: सरकारी महिला ऑफिसर नाबालिग नौकर को कर रही थी प्रताड़ित, लोगों ने थाने में की शिकायत

Adityapur: जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत विनायक गार्डन सोसाइटी में रहने वाली एक सरकारी महिला अधिकारी द्वारा घर में रखे नाबालिग नौकर को बंधक बनाकर प्रताड़ित किए जाने का मामला सामने आया है, जिसे लेकर पुलिस द्वारा जांच की जा रही है।

ये भी पढ़े: Saraikela Crime news: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

प्राप्त जानकारी के अनुसार आदित्यपुर-कांड्रा मुख्य मार्ग स्थित विनायक गार्डन सोसायटी ई ब्लॉक के फ्लैट संख्या 505 में किराएदार गम्हरिया प्रखंड कृषि विज्ञान केंद्र की अधिकारी अंजली मिश्रा द्वारा अपने घर में रखे गए घरेलू नाबालिग नौकर को प्रताड़ित कर लगातार मारपीट किए जाने की शिकायत पर फ्लैट वासियों ने पुलिस को मामले से अवगत कराया. इसके बाद मौके पर पहुंची आदित्यपुर पुलिस की पीसीआर गाड़ी ने नाबालिग बच्चों को बरामद करते हुए थाने ले आई है और मामले के जांच में जुट गई है. फ्लैट में रहने वाली महिलाओं ने बताया कि अंजली मिश्रा बीते कई दिनों से 10 वर्षीय नाबालिग बच्चों को प्रताड़ित कर मारपीट करती थी. हमेशा रोने- चिल्लाने की आवाज से फ्लैट वासी परेशान रहते थे, फ्लैट के लोगों ने कई बार रांची में रहने वाले फ्लैट के मालिक से भी शिकायत की थी मौजूद इसके नाबालिग बच्चों को प्रताड़ित करने का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा था. सोमवार को अंजली मिश्रा द्वारा नाबालिग बच्चों को फ्लैट में बंद करने पर नाबालिग द्वारा पड़ोस में रहने वाली विनीत राय से गुहार लगाई गई, जिसके बाद पूरे मामले से पुलिस को अवगत कराया गया।

अपने गांव से बच्चे को लायी थी महिला अधिकारी

मामले की जानकारी होने के बाद आदित्यपुर पुलिस विनायक गार्डन फ्लैट पहुंचकर पड़ताल में जुड़ गई. इस बीच सरकारी अधिकारी अंजली मिश्रा द्वारा बताया गया है कि बच्चों को इन्होंने अपने गांव से लाया था, जहां बच्चों की मां ने दूसरी शादी कर ली जिससे पिता ने इन्हें अपने साथ रखकर बच्चे के भरण- पोषण की जिम्मेदारी दी थी. अंजली मिश्रा ने बताया कि पड़ोसियों द्वारा  बेबुनियाद आरोप लगाए गए हैं ,यह बच्चे का ख्याल रखती है। वही मौके पर मौजूद पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि कंट्रोल रूम से पीसीआर वैन को मामले के संबंध में जानकारी प्राप्त हुई थी. जिसके बाद पुलिस यहां पहुंची है और आगे कार्रवाई की जा रही है.

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *