Gamharia illegal lottery market: गम्हरिया बाजार बना लॉटरी -जुआ का सेफ ज़ोन,  जाने कौन? दे रहा संरक्षण.

Saraikela: जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गम्हरिया सब्जी बाजार इन दिनों लॉटरी-जुआ का सेफ जोन बन गया है. सकरी बाजार होने के चलते पुलिस पेट्रोलिंग गाड़ी और पुलिस की गस्ती यहां नहीं पहुँचती पा रही, जिसका फायदा लॉटरी संचालक उठा रहे हैं और बे रोक-टोक दिनभर लॉटरी -जुआ का खेल बाजार में बदस्तूर जारी रहता है.

ये भी पढ़े:-अवैध लॉटरी बेचते पुलिस ने एक को किया गिरफ्तार, भेजा जेल

गम्हरिया सब्जी बाजार के नींबू दुकान के पास दिन भर मोबाइल एवं छोटे से बोर्ड में लॉटरी का खेल संचालक चलाते रहते हैं, बाजार आने जाने वाले लोगों को कभी-कभी इन लॉटरी धंधेबाजो से परेशानी का सामना करना पड़ता है. बावजूद इसके मुखर होकर किसी के द्वारा विरोध नहीं किया जाता. जिसका फायदा लॉटरी के धंधेबाज उठा रहे हैं. वहीं ज्यादा भीड़ लगने पर कुछ देर के लिए खेल बंद कर दिया जाता है,बाद में फिर भीड़ कम होने से लॉटरी का अवैध खेल जारी रहता है. एक दुकानदार द्वारा नाम न छापने के शर्त पर बताया गया कि मोबाइल एवं छोटे बोर्ड में लॉटरी के नंबरों को लिखा जाता है, जिसे बारी-बारी से आकर खेलने वाले लोग देखते हैं और उसे पर दाव लगाते हैं. दुकानदारों का कहना है कि यदि पुलिस -प्रशासन द्वारा इस अवैध कारोबार को नहीं रोका गया तो किसी न किसी दिन बाजार में बड़ी घटना घट सकती है.

सफेदपोश दे रहे संरक्षण

गम्हरिया बाजार में लॉटरी धंधेबाजों को सफेदपोश संरक्षण दे रहे हैं, विश्वसनीय सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार इन सफेदपोश की पुलिस एवं प्रशासनिक खेमे में पकड़ है, जिसका फायदा उठाकर ये अपने संरक्षण में यहां लॉटरी का धंधा चलवा रहे हैं. इसके एवज में इन्हें मोटी रकम उपलब्ध होती है. बहराल देखने वाली बात होगी कि क्या इन धंधेबाजों का यह खेल जारी रहेगा या प्रशासनिक अमला इस पर हस्तक्षेप करेगा।

Saraikela malnourished district: केंद्रीय जनजातीय मंत्री अर्जुन मुंडा का गृह जिला सरायकेला- खरसावां झारखंड में सर्वाधिक कुपोषित ,राज्य में कुपोषण के विरुद्ध रोटी बैंक की चल रही मुहिम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *