Adityapur kali puja event: आदित्यपुर एमआईजी सार्वजनिक काली पूजा का उद्घाटन कल, केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा होंगे शामिल

सरायकेला: जिले के आदित्यपुर स्थित एमआईजी सार्वजनिक काली पूजा पंडाल का उद्घाटन केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा के द्वारा कल 11 नवंबर को शाम छह बजे उद्घाटन समारोह आयोजित कर किया जाएगा. इस मौके पर जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय भी मौजूद रहेंगे.

सार्वजनिक काली पूजा कमेटी के अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह ने प्रेस वार्ता आयोजित कर बताया कि इस वर्ष काली पूजा 25 वे वर्ष के रूप में आयोजित किया जा रहा है. इसे लेकर भव्य और आकर्षक काल्पनिक पूजा पंडाल का निर्माण किया गया है. उद्घाटन समारोह के में केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा समेत सम्मानित अतिथियों द्वारा एक हज़ार कंबल जरूरतमंद लोगों के बीच बांटे जाएंगे. अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह ने बताया कि 12 नवंबर को काली पूजा आयोजित होगी, 13 नवंबर को महाभोग का वितरण होगा, वही 14 नवंबर को सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होगा जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, केंद्रीय राज्य शिक्षा मंत्री अन्नपूर्णा देवी, बिहार के पूर्व मंत्री अमरेंद्र प्रताप सिंह शामिल होंगे. जहां अतिथियों द्वारा काली पूजा के 25वें वर्ष आयोजन पर स्मारिका का विमोचन होगा.

14 को भोजपुरी गायिका अनुपम यादव लोगों को झुमाएंगी

सार्वजनिक काली पूजा एमआईजी के तत्वाधान में इस वर्ष भी सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हो रहा है.जिसमें 14 नवंबर की शाम भोजपुरी की प्रसिद्ध गायिका अनुपम यादव और प्रियंका सिंह भास्कर गीत -संगीत की महफिल जमाएंगी. इस वर्ष रजत जयंती समारोह में एक लक्की ड्रा के माध्यम से एक स्कूटी पुरस्कार स्वरूप प्रदान किया जाएगा. इस मौके पर आयोजित प्रेस वार्ता में अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह के अलावा समरेंद्र प्रताप सिंह, सुमित कुमार ,आलोक श्रीवास्तव, प्रभात सिंह, सौरभ कुमार आदि मौजूद थे.

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *