कोल्हान जंगल में फिर हुआ आईईडी विस्फोट, चपेट में आकर एक ग्रामीण हुआ घायल

Chaibasa :- पश्चिमी सिंहभूम के कोल्हान जंगल में फिर एक बार आईईडी विस्फोट की घटना हुई है. आईडी की चपेट में आकर एक ग्रामीण घायल हो गया है. गोईलकेरा थाना क्षेत्र के बोयपाईससांग के पास की यह घटना है और घायल ग्रामीण मधु तैसुम गोईलकेरा थानाक्षेत्र के बरायबीर गाँव का निवासी है. बताया जा रहा है कि यह ग्रामीण अपने तीन अन्य साथियों के साथ जंगल में लकड़ी चुनने गया था. इस दौरान उसका साईकिल का चक्का बोयपाईससांग के पास नक्सलियों द्वारा जमीन के अंदर प्लांट किये गये आईईडी बम के ऊपर पड़ गया. जिससे विस्फोट होने पर वह घायल हो गया. घायल अवस्था में यह ग्रामीण पास के हाथीबुरु कैम्प पहुँचा.जहाँ सुरक्षा बलों ने उसका प्राथमिक ईलाज किया. उसके बाद उसे बेहतर ईलाज के लिये अनुमण्डल अस्पताल चक्रधरपुर लाया गया है, जहाँ उसका ईलाज चल रहा है.

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रवीण सेवा संस्थान

Adityapur: प्रवीण सेवा संस्थान के 6 वे रक्तदान शिविर में 1078 यूनिट रक्त संग्रह, रक्तदाताओ का डिप्टी मेयर अंकुर सिंह ने जताया आभार, हौसला बढ़ाने पहुंचे प्रो. कालीपद सोरेन, कहा— ‘रक्तदान ही मानवता की सबसे बड़ी सेवा’

फ्रेंडशिप डे पर जमशेदपुर में उमड़ा जनसैलाब

Adityapur: फ्रेंडशिप डे पर स्व. प्रवीण सिंह की याद में आयोजित 6ठे रक्तदान शिविर में उमड़ा जनसैलाब, 1000 यूनिट रक्त संग्रह के लक्ष्य के साथ हुआ आयोजन, पूर्व राज्यपाल रघुवर दास, अर्जुन मुंडा, बन्ना गुप्ता व सरयू राय समेत कई दिग्गजों ने की शिरकत