Adityapur murder case: आरआईटी रेलवे कॉलोनी हत्या मामले में पुलिस को त्रिशूल की तलाश, बाउरी बस्ती के छटे बदमाश ने युवक की धारदार चाकू से रेत की थी हत्या

Adityapur: आरआइटी थाना क्षेत्र के बाउरी बस्ती के सामने रेलवे कॉलोनी ए टाईप के मकान संख्या 103/2 में एक युवक की गला रेतकर हुई हत्या मामले में मृत युवक की पहचान सूरज महानंद के रूप में की गई है, जो मूल रूप से उड़ीसा संबलपुर का रहने वाला है और वर्तमान में गम्हरिया के सरना टोला में रह रहा था.

इधर पुलिस ने इस हत्याकांड की गुत्थी लगभग सुलझा लिया है। पुलिस सुत्रों की माने तो बाउरी बस्ती का ही रहनेवाला एक ब्राउन शुगर नशे का आदि छंटा बदमाश सुमित मुखी उर्फ त्रिशुल ने ही धारदार चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी थी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने मृतक का शव को क्वार्टर के पीछे झाड़ियों में फेंक दिया। वहीं साक्ष्य को छूपाने के लिए बाउरी बस्ती जाकर अपने कपड़ा को जला दिया।

पुलिस ने उसके मकान से जले कपड़े का राख भी बरामद किया है। इधर घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार है, जिसकी तालाश में पुलिस जुटी हुई है। बताया जा रहा है कि मृतक आरोपी का पूर्व परिचित है। उससे कुछ दिन पूर्व झगड़ा हुआ था। वारदात की रात आरोपी बाउरी बस्ती का त्रिशुल ही उसे बुलाया था। इसके बाद उसे ब्राउन शुगर व शराब का नशा कराकर उसकी हत्या कर दी थी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *