जमशेदपुर : हाईवोल्टेज तार की चपेट में आने से मृत पांच हाथियों का हुआ पोस्टमार्टम, दफना कर लगाया पीपल का पौधा, किया नमन

Jamshedpur :- पूर्वी सिंहभूम के मूसाबनी प्रखंड के उपरबांधा जंगल मे 33 हजार वोल्ट के तार की चपेट मे आने से पांच हाथियों की मौत के बाद आज मृत हाथियों का पोस्टमार्टम किया गया.

वही विद्युत विभाग के अधीक्षक अभियंता अपने टीम के साथ घटना स्थल का जायजा लिया. निरीक्षण के दौरान विद्युत विभाग के अधीक्षक अभियंता दीपक कुमार ने कहा कि वर्षो पुरानी 33 हजार वोल्ट के तार खीचे गये है. पचास साल पुरानी होने के कारण 33 हजार वोल्ट तार के टॉवर की दूरी लंबी है. जिससे तार झूल रहे है. यह तार से एचसीएल आईसीसी कंपनी को बिजली जाती थी. इसकी देख रेख भी एचसीएल आईसीसी किया करती थी. निरीक्षण मे पाया गया कि टॉवर की दूरी कम है और इसे दुरुस्त किया जायेगा.

पोस्टमार्टम के दौरान वन विभाग की डीएफओ ममता प्रियदर्शी ने भी घटना स्थल का जायजा लिया. डीएफओ ममता प्रियदर्शी ने कहा कि विद्युत विभाग की लापरवाही लगातार सामने आ रही है. इससे पहले चाकुलिया मे दो हाथी और फिर मुसाबनी पांच हाथी की मौत से वन विभाग गंभीर है और यह माफी लायक नही है. पोस्टमार्टम के बाद वन विभाग ने सभी हाथियों को दफनाया. जिसके बाद उस पर पीपल का पौधारोपण कर पूजा अर्चना कर सभी को नमन किया गया.

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रवीण सेवा संस्थान

Adityapur: प्रवीण सेवा संस्थान के 6 वे रक्तदान शिविर में 1078 यूनिट रक्त संग्रह, रक्तदाताओ का डिप्टी मेयर अंकुर सिंह ने जताया आभार, हौसला बढ़ाने पहुंचे प्रो. कालीपद सोरेन, कहा— ‘रक्तदान ही मानवता की सबसे बड़ी सेवा’

फ्रेंडशिप डे पर जमशेदपुर में उमड़ा जनसैलाब

Adityapur: फ्रेंडशिप डे पर स्व. प्रवीण सिंह की याद में आयोजित 6ठे रक्तदान शिविर में उमड़ा जनसैलाब, 1000 यूनिट रक्त संग्रह के लक्ष्य के साथ हुआ आयोजन, पूर्व राज्यपाल रघुवर दास, अर्जुन मुंडा, बन्ना गुप्ता व सरयू राय समेत कई दिग्गजों ने की शिरकत