जमशेदपुर : अपराधिक घटना को अंजाम देने के लिए जुटे थे अपराधी, हथियार के साथ दो को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Jamshedpur :- जमशेदपुर के साकची थाना अंतर्गत आरवी स्कूल के पीछे क्वार्टर नंबर 57 ए में छापेमारी कर तीन हथियार के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही में पुलिस ने साकची मस्जिद के पास से बाइक में अन्य तीन युवकों को भी गिरफ्तार किया है.

सभी किसी अपराधिक घटना को अंजाम देने के लिए जुटे थे. पुलिस सभी को थाने ले गई है जहां सभी से पूछताछ की जा रही है. स्थानीय लोगों ने बताया कि उक्त क्वार्टर काफी समय से बंद पड़ा है. क्वार्टर में रात को कुछ युवक आना जाना करते थे. कई बार आस पास के लोगों की बाइक से पेट्रोल भी चोरी होने की घटना सामने आई है.

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि उक्त क्वार्टर में कुछ युवक किसी घटना को अंजाम देने के उद्देश्य से जुटे हुए है. सूचना पर पुलिस ने छापेमारी की और युवकों को गिरफ्तार किया. फिलहाल सभी से पूछताछ की जा रही है. पुलिस जल्द ही मामले की खुलासा करेगी.

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *