गायत्री महायज्ञ को लेकर हुआ सार्वजनिक सभा का आयोजन, तैयारियों पर सभा मे चर्चा की गई

Jamshedpur :- प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी जमशेदपुर में गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है. जे.पी ट्रस्ट के द्वारा इसका विशाल आयोजन मानगो जयप्रकाश नगर में किया जायेगा. इसकी तैयारियों को लेकर सार्वजनिक सभा का आयोजन शनिवार को किया गया.

सभा में जे.पी. ट्रस्ट के तमाम सदस्यों के साथ आयोजन समिति के सदस्य एवं तमाम स्थानीय पुरुष व महिलाएं मौजूद रही. मुख्य रूप से छोटे बच्चों के भीतर अपने धर्म एवं संस्कृति की जागरूकता बनी रहे. साथ ही जगत का कल्याण हो इसको लेकर गायत्री महायज्ञ का आयोजन हर वर्ष किया जाता है. आगामी दिनों मे इसके आयोजन कों लेकर इसकी तैयारियों पर सभा मे चर्चा की गई. जे.पी ट्रस्ट के सचिव अर्जुन शर्मा ने कहा कि इसमें स्कूली छात्रों कों भी शामिल किया जाता है. ताकि उनके भीतर बौधिक ज्ञान की वृद्धि हो सके.

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *