Saraikela murder: अधेड़ की आपसी विवाद में मारपीट के चलते चोट लगने से हुई मौत, आरोपी हिरासत में

सरायकेला: ज़िले के सीनी ओपी क्षेत्र अंतर्गत बांकसाई में आपसी विवाद में धक्का मुक्की के दौरान जमीन पर पड़े कंक्रीट से सर टकरा जाने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक का नाम नेपाल हरिजन (51)है।

इसे भी पढ़ें :-

Saraikela murder: सरायकेला में व्यक्ति की हत्या, क्षेत्र में सनसनी

घटना बीती रात लगभग 12 बजे के आसपास की है। इस घटना के संबंध में बांकसाई गांव के शिव शंकर रजक को पुलिस ने हिरासत में लेकर मामले की छानबीन कर रही है।

सीनी ओपी प्रभारी बिरजा कुजूर ने बताया कि बीती रात बांकसाई गांव के नेपाल हरिजन अपने तीन पुत्रों के साथ घर पर सोया हुआ था, रात 12 बजे के आसपास गांव के शिव शंकर रजक ने गाली -गलौज करते हुए नेपाल हरिजन के दरवाजा के पास पहुंचा तथा जोर-जोर से चिल्लाने लगा। इतने में नेपाल का एक पुत्र श्रवण कुमार हरिजन दरवाजा खोलकर बाहर निकाल तो शिव शंकर उस पर टूट पड़ा और उसके साथ मारपीट करने लगा, इसी दौरान बीच बचाव करने पहुंचे नेपाल हरिजन को शिव शंकर ने जोर से लात मारी, जिससे वह जमीन पर गिर पड़ा एवं उसका सर कंक्रीट से टकरा गया। घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। ओपी प्रभारी ने बताया कि इस संबंध में आरोपी शिव शंकर रजक को हिरासत में लिया गया है तथा छानबीन किया जा रहा है । पीड़ित पक्ष की ओर से किसी प्रकार की लिखित सूचना पुलिस को नहीं दी गई है।

http://Saraikela murder: सरायकेला में व्यक्ति की हत्या, क्षेत्र में सनसनी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *