Saraikela murder: सरायकेला में व्यक्ति की हत्या, क्षेत्र में सनसनी

Saraikela: सरायकेला थाना क्षेत्र अंतर्गत टेंटोपोसी के पास झापड़गुड़ा गांव से बुधवार सुबह एक 35 वर्षीय व्यक्ति का शव बरामद किया गया है. बरामद किए गए शव के पीठ पर गोली के निशान है. आशंका जताई जा रही है कि गोली मारकर व्यक्ति की हत्या कर शव को लाकर यहां फेंका गया है.

Saraikela Witchcraft Victim : डायन बिसाही के विरुद्ध चलाया जा रहा अभियान फिसड्डी, आधा दर्जन से अधिक प्रताड़ित महिलाओं ने पद्मश्री छूटनी महतो के पास लगाई न्याय की गुहार

विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की जानकारी सुबह स्थानीय लोगों को हुई, जिसके बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई. घटनास्थल पर भीड़ उमड़ने के बाद मामले की जानकारी सरायकेला पुलिस को हुई, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया है और आगे पड़ताल में जुट गई है. फिलहाल मृत व्यक्ति के शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है. शव औंधे मुंह गांव के पास गिरा हुआ मिला है. कयास लगाए जा रहे हैं कि गोली मारकर हत्या किए जाने के बाद व्यक्ति के शव को लाकर फेंका गया है. इधर पुलिस सभी पहलुओं की जांच में जुट गई है.

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *