फरार आरोपी एमडी रोहित के घर पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, कुर्की-जप्ती के बाद मकान ध्वस्त

Chaibasa (चाईबासा)। बड़ाजामदा स्थित ओडिशा सीमा से सटे नाल्दा हीराकुद कॉलोनी, वार्ड संख्या-1 में मंगलवार को प्रशासन ने फरार आरोपी एमडी रोहित के घर पर बड़ी कार्रवाई करते हुए कुर्की-जप्ती के बाद मकान को ध्वस्त कर दिया। यह कार्रवाई न्यायालय के आदेश के अनुपालन में ओडिशा पुलिस एवं प्रशासन की संयुक्त टीम द्वारा की गई।

कुर्की

धनबाद : ढोल नगाड़े के साथ प्रिंस खान और आशीष के घर कुर्की का इश्तहार चिपकाने पहुंची पुलिस

प्राप्त जानकारी के अनुसार एमडी रोहित, एमडी नसीम का पुत्र है और उसके खिलाफ विभिन्न गंभीर धाराओं के तहत कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस के अनुसार वह लंबे समय से फरार चल रहा था तथा गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार अपना ठिकाना बदल रहा था। न्यायालय द्वारा जारी आदेश के बाद प्रशासन ने उसके खिलाफ सख्त कदम उठाते हुए कानूनी प्रक्रिया के तहत कार्रवाई की।

 

कार्रवाई के दौरान सबसे पहले प्रशासनिक अधिकारियों ने कुर्की-जप्ती की प्रक्रिया पूरी की। इसके बाद जेसीबी मशीन की सहायता से आरोपी के मकान को ध्वस्त कर दिया गया। पूरे अभियान के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए इलाके में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई थी।

प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि यह कार्रवाई न्यायालय के निर्देशों तथा निर्धारित कानूनी प्रावधानों के अनुरूप की गई है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि कानून से बचने की कोशिश करने वाले फरार आरोपियों के खिलाफ आगे भी इसी प्रकार की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

इस कार्रवाई के बाद पूरे क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना रहा। मकान ध्वस्तीकरण की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए और प्रशासनिक कार्रवाई को देखते रहे। प्रशासन ने लोगों से कानून का सम्मान करने तथा किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की है।

http://गैंग्स ऑफ वासेपुर में ढोल नगाड़े लेकर पहुंची पुलिस, ढोल नगाड़ों के साथ प्रिंस खान के घर के बाहर चिपकाया कुर्की का इश्तेहार

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *